यूट्यूब चैनल में वीडियो में टाइम सैट कैसे करे, जानिए आसान तरीका
![]() |
youtube time stamp |
Youtube पर वीडियो डालना आसान लेकिन कुछ लोगो की शिकायत ये होती है कि एक वीडियो के अलग अलग भाग के एक क्लिक पर शुरू कैसे करे इसके लिए उस टाइम (youtube time stamp)पर कैसे जाए और वही भाग हम लोगो को कैसे दिखा सके ।
Youtube के वीडियो में टाइम (youtube time stamp) सेट करना सीखें
आसान भाषा मे आपको समझाने के लिए आप मान लीजिए कि आप का एक वीडियो है जिसमे 5 गीत है हमे पांचो गीत के बोल अलग अलग है या नाम अलग अलग है, हम चाहते है कि पहला हर गीत के एक क्लिक पर उसकी शुरुआत से शुरू हो जाये। इसके लिए सबसे पहले जो वीडियो हमने यूट्यूब पर अपलोड किया है उस वीडियो में हमे एक एक गीत के शुरू होने का समय एक जगह नोट कर लेना है।
जैसे पहले गीत का टाइम है 00:00
वही दूसरे गीत का टाईम जैसे 02:28
तीसरे गीत का टाइम जैसे 05:37
चौथे गीत का टाइम जैसे 06:59
और अंतिम पांचवे गीत शुरू होने का टाइम 10:33
इस प्रकार टाइम नोट करने के बाद हमे youtube वीडियो के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में जाकर शुरूआत में जाकर इस इस प्रकार लिखना है सबसे पहले टाइम लिखना है (00:00), फिर गीत या वीडियो के उस भाग का नाम उदाहरण के लिए हम आपको बताते है।
उदाहरण youtube time stamp
🎵Playlist |सदाबहार गीत 🎵
00:00 गीत नंबर एक
02:28 गीत नंबर दो
05:37 गीत नंबर तीन
06:37 गीत नंबर चार
10:33 गीत नंबर पांच (गीत या वीडियो के उस विशेष भाग का नाम लिखा सकते है)
इस तरह आप डिस्क्रिप्शन बॉक्स में लिखने के बाद सेव करने के बाद उस टाइम पर क्लिक करे पर उसे भाग या गीत से वीडियो शुरू होने लगेगा।

0 टिप्पणियाँ